Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

स्वर्गीय श्री जेठमल जी भाटी की स्मृति में 5 अप्रैल को राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप

rk
2 months ago
स्वर्गीय श्री जेठमल जी भाटी की स्मृति में 5 अप्रैल को राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप

स्वर्गीय श्री जेठमल जी भाटी की स्मृति में 5 अप्रैल को राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप

बीकानेर। कम्युनिटी वेल्फेयर सोसाइटी के संरक्षक राज कुमार किराडू ने बताया की कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी एवं राजस्थान बॉडीबिल्डिंग संघ के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 5 अप्रैल 2026 को पुष्करणा स्टेडियम, बीकानेर में राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता स्वर्गीय श्री जेठमल जी भाटी की पुण्य स्मृति में आयोजित की जा रही है।
इस संबंध में आज श्रीजी रेस्टोरेंट, नाल रोड, बीकानेर में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री विजय आचार्य उपस्थित रहे।
बैठक में राजेंद्र व्यास , आशीष ओझा ,मुकेश रंगा , धर्मेंद्र चौधरी ,राम चंद्र ओझा(गंजिया महाराज)शिव गहलोत, पीयूष सोढ़ी सुनील व्यास ,नारायण ओझा ,मुकुल आचार्य ने भी अपने विचार रखे ।बैठक में गुडविल जिम, अर्नाल्ड जिम, द पावर जिम, देव फिटनेस, पठान जिम, सुमो हेल्थ, गरुड़ द फिटनेस सहित विभिन्न जिमों के संचालक, प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने साथ मिल कर पोस्टर का विमोचन किया 
मुख्य अतिथि श्री विजय आचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि बीकानेर में राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन होना हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा, बल्कि बीकानेर की पहचान को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने सभी जिम संचालकों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम को अपना समझकर इसकी सफलता के लिए पूर्ण सहयोग दें और इसे ऐतिहासिक आयोजन बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
संस्था के संरक्षक राजकुमार किराडू ने जानकारी देते हुए बताया कि ओवरऑल बॉडी बिल्डिंग चैंपियन (पुरुष वर्ग) के विजेताओं को क्रमशः ₹71,000, ₹51,000 एवं ₹31,000 की नकद पुरस्कार राशि, मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र सहित विशेष सम्मान प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह संपूर्ण आयोजन खेल भावना, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जाएगा तथा स्वर्गीय श्री जेठमल जी भाटी के आदर्शों को समर्पित रहेगा।
संस्था के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि सन 2000 के बाद जीतने भी खिलाड़ी नेशनल लेवल पर मेडल लगा चुके है उन्हें भी इस कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में 8 वर्गों में प्रत्येक वर्ग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता खिलाड़ियों को क्रमशः ₹5000, ₹3000 एवं ₹2000 की नकद पुरस्कार राशि, मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसी प्रकार मास्टर्स एवं वुमेन वर्ग में भी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को ₹5000, ₹3000 एवं ₹2000 की नकद राशि, मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। बैठक में उपस्थित सभी जिम संचालकों एवं खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: