Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा में भगदड़, एक की मौत, 100 से अधिक घायल

Bansal
shiv
shiv2
2 months ago
विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा में भगदड़, एक की मौत, 100 से अधिक घायल

खुलासा न्यूज,बीकानेर। आज ओडि़शा के पुरी सहित देश के अनेक हिस्सोंं में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जा रही है। आज ओडि़शा के पुरी में स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही है।  रथ यात्रा के दौरान भगदड़ हो गयी। जिसमें 100 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आयी है।

 

जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई। एक श्रद्धालु की दम घुटने से मौत हो गई। कई अन्य लोगों के घायल होने की आशंका है। रथ यात्रा के दौरान बड़े दंड को खींचते हुए कुछ लोग इंतजार कर रहे थे। तभी एक श्रद्धालु दम घुटने से बेहोश हो गया। उसे तुरंत पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल  ले जाया गया।

 

वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कई घायलों का इलाज किया जा रहा है। भारी भीड़ के कारण रथ यात्रा के दौरान भारी जाम लग गया, जिससे श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई क्योंकि ग्रैंड रोड पर कई जगहों पर आवागमन रुक गया था। विशेष बचाव इकाई ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बचाव अभियान चलाया और भीड़भाड़ वाले इलाके से श्रद्धालुओं को निकाला। 

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: