Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

कनेक्शन काटने पहुंचे कर्मचारियों के साथ की मारपीट, बुरी तरह से हुआ घायल पैर टूटा

rk
3 weeks ago
कनेक्शन काटने पहुंचे कर्मचारियों के साथ की मारपीट, बुरी तरह से हुआ घायल पैर टूटा


कनेक्शन काटने पहुंचे कर्मचारियों के साथ की मारपीट, बुरी तरह से हुआ घायल पैर टूटा
, बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र के करमीसर गांव में बकाया बिजली बिल के चलते कनेक्शन काटने पहुंची बीकेईएसएल की टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में दो कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें से एक के पैर में फ्रैक्चर होने तथा दूसरे के कान में गंभीर चोट लगने पर उन्हें पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है।पुलिस के अनुसार सुजानदेसर निवासी एवं सांधा एंड कंपनी में सुपरवाइजर धनपत गहलोत ने नाल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि उनकी टीम के सदस्य भोजराज सांखला, गौतम व्यास और राजेश जोशी 24 जून को करमीसर क्षेत्र में बकाया बिजली बिल वसूली और डिस्कनेक्शन (डीसी) की कार्रवाई के लिए गए थे।
आरोप है कि करमीसर निवासी एक उपभोक्ता के वर्ष 2024 से बकाया चल रहे बिजली बिल के कारण टीम कनेक्शन काटने पहुंची। इस दौरान उपभोक्ता पक्ष के लोगों ने कार्रवाई रोकने का प्रयास किया। टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई जारी रखने पर कुछ देर बाद बोलेरो कैंपर में सवार होकर 5-6 लोग मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ विवाद शुरू कर दिया।रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने सीढ़ी गिरा दी और गौतम व्यास व राजेश जोशी के साथ लाठियों से मारपीट की। घटना में राजेश जोशी के कान में चोट लगी और उनका मोबाइल भी तोड़ दिया गया, जबकि गौतम व्यास के पैर में गंभीर चोट आई। दोनों घायलों को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल भेजा गया।पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच भूराराम हेड कांस्टेबल को सौंपी गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: