बीकानेर में चाकूबाजी! गाली-गलौच का विरोध करना पड़ा भारी, युवक को चाकू घोंपा
बीकानेर में चाकूबाजी! गाली-गलौच का विरोध करना पड़ा भारी, युवक को चाकू घोंपा
बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में गाली-गलौच का विरोध करने पर एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में युवक घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, घटना 27 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे रिडमलसर क्षेत्र में हुई। परिवादी शेख मोहम्मद पुत्र विलायत खान (19), निवासी बांद्रा का बास, गजूरों की कब्रिस्तान के पास, थाना कोटगेट के अनुसार, आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच की।
शेख मोहम्मद ने जब गाली-गलौच का विरोध किया तो आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
मामले में सौफीन उर्फ कालू पुत्र राजूसमेचा बिदासर बारी, महबूब कोहरी पुत्र फिरोज कोहरी निवासी रिडमलसर और इमू समेजा पुत्र मोहब्बत समेजा निवासी रिडमलसर सहित अन्य के नाम दर्ज किए गए हैं।
पुलिस ने प्रकरण बीएनएस की धाराओं 115(2), 126(2) और 3(5) के तहत दर्ज किया है। पुलिस घटना के कारणों और लगाए गए आरोपों की जांच में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ