तेज रफ्तार वाहन ने पुलिस की 112 गाड़ी को मारी टक्कर, पुलिसकर्मी घायल दर्ज
तेज रफ्तार वाहन ने पुलिस की 112 गाड़ी को मारी टक्कर, पुलिसकर्मी घायल दर्ज
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है। सरदारशहर रोड पर एक वाहन ने पुलिस की 112 गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस स्टाफ को चोटें आईं, वहीं पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
इस संबंध में डूंगरगढ़ पुलिस थाने में एएसआई भंवरू खां ने बिना नंबर की सफेद रंग की गाड़ी के चालक गोपाल लुहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
परिवादी के अनुसार, 8 नवंबर की रात को सरदारशहर रोड पर तेज रफ्तार से आ रहे वाहन के चालक ने लापरवाही बरतते हुए पुलिस के 112 वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।
घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
पुलिस ने एएसआई भंवरू खां की रिपोर्ट के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ