Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने चाचा-भतीजे को कुचला, एक ने मौके पर तो दूसरे ने PBM अस्पताल में तोड़ा दम

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने चाचा-भतीजे को कुचला, एक ने मौके पर तो दूसरे ने PBM अस्पताल में तोड़ा दम

बीकानेर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने चाचा-भतीजे को कुचला, एक ने मौके पर तो दूसरे ने PBM अस्पताल में तोड़ा दम

बीकानेर।  जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रैक्टर ने सड़क किनारे पैदल जा रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट में राजासर भाटियान निवासी विक्रम सिंह पुत्र शैतान सिंह राजपूत ने बताया कि उसका भाई बीशन सिंह (34) और भतीजा जितेंद्र सिंह (19) 17 नवंबर को अपने रिश्तेदार के घर 465 आरडी गए हुए थे। दोनों रात करीब 10:30 बजे खाना खाने के बाद लालावाली मार्ग पर घूमने निकले थे।

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों लालावाली तिराहे के पास सड़क किनारे पैदल चल रहे थे। इसी दौरान एक फार्म ट्रैक्टर के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बीशन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं गंभीर रूप से घायल जितेंद्र सिंह को छतरगढ़ सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां 17 नवंबर की रात करीब 2 बजे उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: