बीकानेर: ईंटों से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, PBM अस्पताल में मौत
बीकानेर: ईंटों से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, PBM अस्पताल में मौत
बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में चुंगी नाके के पास सड़क पार कर रही एक महिला को ईंटों से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान संतोष कंवर पत्नी रावत सिंह, निवासी सोडवाली, लूणकरणसर के रूप में हुई है। हादसा नयाशहर थाना क्षेत्र के चुंगी नाके के पास हुआ। घटना के बाद महिला को तत्काल पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ