राजस्थान में भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, 4 दोस्तों की मौत
राजस्थान में भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, 4 दोस्तों की मौत
जयपुर। राजस्थान में भीषण हादसा हो गया। जिसमें चार दोस्तों की मौत हो गई। गाड़ी में 6 लोग सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार दौसा जिले के रायसर में नेशनल हाईवे-148 पर एक कार टायर फटने से खाई में गिर गई।
कार में 6 दोस्त थे, इनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई। दो गंभीर घायल हैं। एक्सीडेंट शुक्रवार सुबह 6 बजे रायसर थाना क्षेत्र में हुआ है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जानकारी अनुसार सवार आगरा (यूपी) के रहने वाले थे। खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ