Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीछवाल में तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचला, दोनों पैरों के ऊपर से निकला टायर

Bansal
3 months ago
बीछवाल में तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचला, दोनों पैरों के ऊपर से निकला टायर
बीछवाल में तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचला, दोनों पैरों के ऊपर से निकला टायर
 
बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही बस की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा 4 अगस्त 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे बीछवाल में आरएसी के सामने हुआ। पुलिस के अनुसार पूनमराम पुत्र लालाराम जाट, उम्र करीब 41 वर्ष, निवासी मोलानिया, थाना जामसर ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका भाई रेवंतराम सड़क के नीचे खड़ा था। इसी दौरान बस नंबर RJ-18-PB-1316 तेज गति और गलत तरीके से आई और रेवंतराम को जोरदार टक्कर मार दी।
 
टक्कर के बाद रेवंतराम सड़क पर गिर गया और बस का टायर उसके दोनों पैरों के ऊपर से निकल गया। हादसे में उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए तथा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं।
 
परिवादी ने बस चालक पर तेज गति, गलत एवं लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125(ए) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक लाभूराम कर रहे हैं। पुलिस हादसे के संबंध में आगे की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: