भाजपा में चुनाव संचालन समितियों में बदलाव के बाद चर्चा तेज, बीकानेर में भी बदलाव
खुलासा न्यूज,बीकानेर। भाजपा ने चुनाव संचालन समितियों में बदलाव किया है। यह बदलाव बीकानेर में भी किया गया। जिसके बाद चर्चा शुरू हो गयी है कि आखिर क्या कारण है कि आठ दिनों में ही बदलाव कर दिया गया है। भाजपा ने 25 जुलाई को निकाय चुनावों की सुगबुगाहट के बीच संचालन समितियों की घोषणा की थी।
जिसमें बीकानेर में मुकेश दाधीच, जसवंत सिंह विश्नोई और संतोष अहलावत को बीकानेर का जिम्मेवारी दी गयी थी लेकिन आठ दिनों के भीतर ही बदलाव कर दिया गया है। बता दे कि 25 जुलाई को जारी सूची में 21 नेताओं को 7 संभागों की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन आज (रविवार) संभागीय चुनाव संचालन समिति की नई सूची जारी की गई, जिसमें 22 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
लेकिन दिलचस्प बात यह है कि पुरानी सूची में शामिल सांसद घनश्याम तिवाड़ी और पूर्व सांसद व पार्टी की उपाध्यक्ष रहीं संतोष अहलावत को नई समिति में जगह नहीं मिली हैं। वहीं नई सूची में सांसद अलका गुर्जर, पूर्व सांसद राजेन्द्र गहलोत और पूर्व उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता को शामिल किया गया हैं। हालांकि, इस बदलाव को पार्टी नेताओं ने रूटीन प्रोसेस बताया हैं। बीकानेर में अब पूर्व सांसद राजेन्द्र गहलोत, मुकेश दाधीच, जसंतव ङ्क्षसह विश्नोई और डॉ. ज्योति मिर्धा को जिम्मेवारी दी गयी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ