Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

केंद्र सरकार के बारह वर्ष , बड़ा गणेश मंदिर और करणी माता मंदिर सहित जिले भर के मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना

rk
1 month ago
केंद्र सरकार के बारह वर्ष , बड़ा गणेश मंदिर और करणी माता मंदिर सहित जिले भर के मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना


केंद्र सरकार के बारह वर्ष , बड़ा गणेश मंदिर और करणी माता मंदिर सहित जिले भर के मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना
बीकानेर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल की पूर्णता के उपलक्ष्य में बुधवार को देवस्थान विभाग की ओर से प्रदेश में विशेष पूजा-अर्चना के कार्यक्रम आयोजित किए गए। 
बीकानेर ।  जिले में भी देश-प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए तथा जनकल्याण व लोकमंगल की कामना से विभिन्न स्थानों पर विशेष पूजा अर्चना हुई। जिला स्तरीय कार्यक्रम मंदिर नत्थूसर गेट के बाहर स्थित श्री बड़ा गणेश जी  और देशनोक स्थित   करणी माता देशनोक में हुए।
बड़ा गणेश मंदिर में हुए कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा, श्रीमती सुमन छाजेड़,  दीपक पारीक,  चंपालाल गैदर,  अविनाश जोशी, चंद्र मोहन जोशी,  संपत पारीक सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। श्रीमती सुधा आचार्य ने शंखनाद  से इसकी शुरुआत की। इस दौरान पंडितों द्वारा भगवान गणेश की विशेष पूजा की गई।विधायक  जेठानंद व्यास ने कहा कि प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने गत बारह वर्षों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प की ओर हम तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं देशनोक में आयोजित कार्यक्रम में कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी, श्री श्याम पंचारिया, अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन)  उम्मेद सिंह रतनू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। विधायक  अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन किए। इस बार उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य सरकार द्वारा यह अभिनव कार्यक्रम किया गया है। इस अवसर श्री करणी माता मंदिर प्रन्यास से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।इस अवसर पर प्रत्येक तहसील स्तर पर भी विभिन्न मन्दिरो में उपखण्ड अधिकारियों के निर्देशन में विशेष पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुए। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी के निर्देशन में निरीक्षक श्रीमती सोनिया रंगा, प्रबंधक श्री राजेश दाधीच, श्री किशोर,महेश,  रितेश,  गोपाल,  राजेन्द्र,  सोनू,  कैलाश और  संदीप आदि ने व्यवस्थाओं का प्रभावी संचालन किया।श्री सोनी ने बताया कि कोलायत में कपिल मुनि मंदिर, नोखा में मुकाम धाम, खाजूवाला में हनुमान मंदिर, बज्जू में शिव मंदिर, लूणकरणसर में लक्ष्मी नारायण मंदिर, छत्तरगढ़ में शिव मंदिर, पूगल में बाबा रामदेव मंदिर, श्रीडूंगरगढ़ में हनुमान धोरा में विशेष आरती करवाई गई।
इसी प्रकार चूरू में गढ़ गोपाल मंदिर, रतनगढ़ में रघुनाथ मंदिर, राजगढ़ में लक्ष्मीनारायण मंदिर, तारानगर में लक्ष्मीनाथ जी मंदिर, बीदासर में सिद्धि विनायक मंदिर, सरदारशहर में रघुनाथ मंदिर में विशेष आरती की गई। सभी स्थानों पर जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: