Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

विशेष पहल : बीकानेर में इन जगहों पर विद्यार्थियों को मिलेगा पूरे सप्ताह नि:शुल्क प्रवेश

Bansal
shiv
shiv2
6 months ago
विशेष पहल : बीकानेर में इन जगहों पर विद्यार्थियों को मिलेगा पूरे सप्ताह नि:शुल्क प्रवेश

विशेष पहल : बीकानेर में इन जगहों पर विद्यार्थियों को मिलेगा पूरे सप्ताह नि:शुल्क प्रवेश
विद्यार्थियों को मिलेगा ऐतिहासिक धरोहरों से जुडऩे का अवसर
बीकानेर। जिले के विद्यार्थियों के लिए बुधवार से विशेष पहल के तहत विभागाधीन सभी संरक्षित स्मारकों एवं संग्रहालयों में नि:शुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई है। यह निर्णय निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, जयपुर के निर्देशों के अनुरूप लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, 7 वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश पहले से ही नि:शुल्क है। साथ ही, लेटर पैड हस्ताक्षर युक्त पत्र के साथ आने वाले शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को भी पूरे सप्ताह प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक नि:शुल्क भ्रमण कराया जाएगा। इसी क्रम में विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों को ऐतिहासिक विरासत से जोडऩे के उद्देश्य से बुधवार (18 मार्च) को विशेष रूप से सभी स्मारकों और संग्रहालयों में नि:शुल्क प्रवेश रखा गया है। जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों और कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि इस अवसर का अधिक से अधिक विद्यार्थी लाभ उठाकर अपनी सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जागरूक हो सकें। यह जानकारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नगर) रमेश देव ने दी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: