Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!

एसपी साब जरा गौर फरमाए...सड़क पर दौड़ रहे मौत के वाहन

rk
1 month ago
एसपी साब जरा गौर फरमाए...सड़क पर दौड़ रहे मौत के वाहन
एसपी साब जरा गौर फरमाए...सड़क पर दौड़ रहे मौत के वाहन
 
खुलासा ऑनलाइन। बीकानेर में अगर आप बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहे हो या फिर बीकानेर जयपुर हाईवे पर आपकी गाड़ी की स्पीड 80 की बजाय 85 भी अगर होती है तो आपका ऑनलाइन चालान आपके पास आ जाएगा। लेकिन सड़क पर दौड़ रहे बिना नंबरी वाहन पर कोई कार्रवाई करने वाला ही नहीं है। जी हां यह सही है बीकानेर में पिछले लंबे से समय से रोजाना यही स्थिति सामने आती है। जब बिना नंबरी डंपर ट्रक धड़ल्ले से सड़कों पर तेज रफ्तार में दौड़ते हैं। इतना ही नहीं इनकी वजह से सड़क हादसे भी सामने आने लगे हैं। पुलिस जिन नाकों पर खड़ी है यह ट्रक और डंपर अन्य रास्तों से होकर हाईवे की तरफ निकल जाते हैं। जहां उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं होती। खास बात यह है एक तरफ तो इन गाड़ियों में नंबर नहीं है दूसरा यह तक ओवरलोडिंग भी रहते हैं। ऐसे में हादसों की चिंता हर समय सताए रहती है। पुलिस की ओर से हाईवे पर कैमरे से चालान तो किया जा रहा है लेकिन उनके खिलाफ किसी भी तरह से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही। बीकानेर में आए नए एसपी मृदुल कच्छावा को इस तरफ अब ध्यान देने की आवश्यकता है। जिस तरह नशे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है इस तरह सड़कों पर दौड़ रहे इन बिना नंबरी डंपरों और ट्रकों के खिलाफ भी एक्शन प्लान तैयार करने की आवश्यकता है। इसके लिए चालान और सीज जैसी कार्रवाई करने से उनकी रफ्तार धीमी हो सकेगी। अन्यथा आने वाले समय में यह घातक हो सकते हैं। क्योंकि रात को 10 बजे के बाद में गजनेर रोड हो या श्रीगंगानगर रोड हो तेज रफ्तार में यह बिना नंबर ही ट्रक और डंपर दौड़ते हुए नजर आते हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: