Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

एसपी साहब जरा ट्रैफिक व्यवस्था पे गोर फरमाए बीकानेर का ट्रैफिक अब नासूर बन चुका है, देखे वीडियो

rk
6 hours ago
एसपी साहब जरा ट्रैफिक व्यवस्था पे गोर फरमाए बीकानेर का ट्रैफिक अब नासूर बन चुका है, देखे वीडियो

एसपी साहब जरा ट्रैफिक व्यवस्था पे गोर फरमाए बीकानेर का ट्रैफिक अब नासूर बन चुका है, देखे वीडियो  

बीकानेर। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है। शहर के प्रमुख चौराहों और बाजार क्षेत्रों में आए दिन जाम की स्थिति बन रही है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जब स्कूल, कॉलेज और कार्यालयों की आवाजाही बढ़ जाती है। कई जगहों पर वाहन चालकों को लंबे समय तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस केवल चालान काटने की कार्रवाई में व्यस्त नजर आती है, जबकि यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में कोई ठोस योजना लागू नहीं की जा रही। शहर के व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण वाहन चालक मनमाने तरीके से वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे सड़कें संकरी हो जाती हैं और जाम की स्थिति बन जाती है। जाम लगने की स्थिति में ट्रैफिक को डायवर्ट करने की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं है। कई बार मुख्य मार्गों पर लंबा जाम लगने के बावजूद वैकल्पिक रास्तों की जानकारी वाहन चालकों को नहीं मिलती। इससे एम्बुलेंस और जरूरी सेवाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बीकानेर के लिए एक प्रभावी ट्रैफिक प्लान तैयार करने की आवश्यकता है। प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती, पार्किंग व्यवस्था में सुधार और जाम वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था लागू करने की जरूरत बताई जा रही है।केवल चालान काटने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि यातायात प्रबंधन को व्यवस्थित और आधुनिक बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे। यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में शहर की ट्रैफिक समस्या और गंभीर हो सकती है।

इन जगहों पर लगता है जाम 
शहर में जूनागढ़ से पीपी ब्रांच की तरफ जाने वाली सड़क पर अक्सर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं। इसके अलावा अंबेडकर सर्किल के पास भी ट्रैफिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। कोटगेट और फड़बाजार जैसे व्यस्त बाजार क्षेत्रों में सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग और बढ़ती आवाजाही के कारण जाम की समस्या आम हो चुकी है। वहीं भुट्टो के चौराहे से पुलिस लाइन चौराहे तक का मार्ग भी दिनभर ट्रैफिक दबाव में रहता है।  प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था और नियमित मॉनिटरिंग की प्रभावी व्यवस्था की जाए।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: