Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

एसपी ने क्राइम मीटिंग में बोले कानून व्यवस्था बिगाडऩे वालों पर सख्ती बरते

rk
3 months ago
एसपी ने क्राइम मीटिंग में बोले कानून व्यवस्था बिगाडऩे वालों पर सख्ती बरते


एसपी ने क्राइम मीटिंग में बोले कानून व्यवस्था बिगाडऩे वालों पर सख्ती बरते
बीकानेर।  एसपी कावेन्द्र सिंह सागर ने कहा है कि जिले में कानून व्यवस्था से जुड़ी सूचनाओं को गंभीरता लें। शांति और सौहार्द के माहौल पर विशेष ध्यान दिया जाए। माहौल बिगाडऩे वाले तत्वों पर निगरानी रखें और उन पर सख्ती बरतें।एसपी ने शनिवार को सदर पुलिस थाने के सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली। उन्होंने थानों में लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण करने और अपराधिक वारदातों की रोकथाम के लिये कड़े निर्देश दिए। एसपी ने हिदायत दी कि खेजड़ी काटने की घटनाओं की रोकथाम के लिये गंभीरता से प्रयास किए जाएं। पिछले महीने हुए अपराधों की समीक्षा की और लंबित मामलों के जल्द समाधान के निर्देश दिए। सूचना तंत्र को सुदृढ़ करने और संगठित अपराधों जैसे अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार, अवैध शराब की तस्करी, अवैध खनन, पेशेवर अपराधियों और माफियाओं पर नकेल कसने के भी निर्देश दिए। मिटिंग में एएसपी ग्रामीण बनवारीलाल मीणा, सीओ सदर आईपीएस अनुष्ठा कालिया सहित जिले के सीओ और शहरी थानों के एसएचओ मौजूद थे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: