Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर : अमेरिका-इजराइल ने ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर किया हमला, तेल फैसिलिटीज पर भी एयरस्ट्राइक, इजराइली रक्षा मंत्री बोले- आज बड़े सरप्राइज देंगे • भारत ने जंग के बीच ईरान को भेजी मेडिकल मदद, ईरानी दूतावास ने धन्यवाद दिया • पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 54,926 करोड़ रुपए की चार प्रमुख योजनाओं को मंजूरी, जानिए एमएसपी पर क्या फैसला • इलेक्ट्रिक कार में आग से तीन मंजिला मकान जला, 8 लोगों की मौत, इलेक्ट्रॉनिक लॉक बने मौत की वजह • उत्तराखंड के बाद अब इस राज्य में यूसीसी की तैयारी, समिति ने सीएम को रिपोर्ट सौंपी, इस तारीख को सदन में पेश हो सकता है विधेयक • बड़ी खबर : अमेरिका-इजराइल ने ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर किया हमला, तेल फैसिलिटीज पर भी एयरस्ट्राइक, इजराइली रक्षा मंत्री बोले- आज बड़े सरप्राइज देंगे • भारत ने जंग के बीच ईरान को भेजी मेडिकल मदद, ईरानी दूतावास ने धन्यवाद दिया • पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 54,926 करोड़ रुपए की चार प्रमुख योजनाओं को मंजूरी, जानिए एमएसपी पर क्या फैसला • इलेक्ट्रिक कार में आग से तीन मंजिला मकान जला, 8 लोगों की मौत, इलेक्ट्रॉनिक लॉक बने मौत की वजह • उत्तराखंड के बाद अब इस राज्य में यूसीसी की तैयारी, समिति ने सीएम को रिपोर्ट सौंपी, इस तारीख को सदन में पेश हो सकता है विधेयक
Dharm yatra
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर में जल्द दौड़ेंगी नीले रंग की इतनी ई-बसें, ये है बसों की खाशियत

7 hours ago
बीकानेर में जल्द दौड़ेंगी नीले रंग की इतनी ई-बसें, ये है बसों की खाशियत

बीकानेर में जल्द दौड़ेंगी नीले रंग की इतनी ई-बसें, ये है बसों की खाशियत 
बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर शहर में ई बस संचालन के लिए कवायद तेज हो गई है। नगर निगम और संबंधित कंपनी ई बस संचालन की तैयारियों में जुटे हुए है। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के सामने ई बस डिपो का निर्माण कार्य चल रहा है। निगम ने बीकानेर शहरी क्षेत्र में ई बसों के संचालन के लिए रूट तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ई बस संचालन करने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों ने बस डिपों निर्माण कार्य स्थल का दौरा किया। इसके बाद निगम आयुक्त मयंक मनीष के साथ बैठक कर प्रोजेक्ट पर चर्चा की। बीकानेर शहर में कुल 125 ई बसों का संचालन किया जाएगा। प्रथम चरण में 75 बसें संचालित होगी। जून तक ई बसों का संचालन शुरू होने की संभावना है। ई बसों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम होंगे। जब तक ई बस का दरवाजा बंद नहीं होगा, बस नहीं चलेगी। बस में तापमान बढ़ने पर अलार्म बजने लगेगा। बस जीपीएस सिस्टम से कनेक्टेड भी रहेगी।

बीकानेर में ई बस सेवा का संचालन करने वाली कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि बीकानेर में ब्ल्यू रंग की बसों का संचालन होगा। इनकी लंबाई 9 मीटर होगी। बस में 25 यात्रियों के लिए सीटें होगी। बस में 15 यात्री के खड़े रहने का स्पेस होगा। प्रत्येक बस में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। वातानुकूलित इन बसों में चार सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगी। आरक्षित सीटों का रंग पिंक होगा। रूट के स्थानों के नाम डिजिटल स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: