Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

दामाद ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही ससुर के लगाई 22 लाख की चपत, तीन आरोपी गिरफ्तार

rk
4 weeks ago
दामाद ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही ससुर के लगाई 22 लाख की चपत, तीन आरोपी गिरफ्तार

दामाद ने अपने दोस्तों के साथ मिला अपने ही ससुर के लगाई 22 लाख की चपत, तीन आरोपी गिरफ्तार  

बीकानेर। खाजूवाला थाना पुलिस ने चोरी के एक अनोखे मामले का खुलासा करते हुए ससुराल से 22 लाख रुपए चोरी करने वाले दामाद और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 लाख 35 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं, जबकि शेष राशि की तलाश जारी है। खाजूवाला थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार प्रजापत ने बताया कि चक 17 बीडी निवासी गिरधारीराम मेघवाल ने 17 जून को घर में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जांच में सामने आया कि गिरधारीराम ने हाल ही में अपना खेत बेचा था और उसके 22 लाख रुपए नकद घर में रखे हुए थे।

पुलिस के अनुसार गिरधारीराम के दामाद सोहनलाल नायक को घर में रखी नकदी की जानकारी थी। सोहनलाल ने अपने दोस्तों बूटासिंह और दुलीचंद नायक को इसकी सूचना दी। तीनों ने मिलकर ससुराल में चोरी की योजना बनाई और घर से 22 लाख रुपए नकद पार कर दिए।

पुलिस जांच में सामने आया कि सोहनलाल मूल रूप से श्रीगंगानगर का निवासी है और इन दिनों ससुराल के पास ही एक खेत में काम कर रहा था। नशे का आदी होने के कारण वह लालच में आ गया और दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे बैठा। चोरी के बाद गिरधारीराम को दामाद पर शक हो गया था और उन्होंने उसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने लगातार पांच दिन तक जांच और तलाश के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों से चोरी की राशि में से 13.35 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। हालांकि करीब 9 लाख रुपए अभी भी बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शेष रकम खर्च कर दी गई है या कहीं छिपाकर रखी गई है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार प्रजापत, एसआई श्रवण कुमार सजनी, एसआई मांगीलाल, हेड कांस्टेबल सहीराम तथा कांस्टेबल ओमप्रकाश और अरुण कुमार की विशेष भूमिका रही।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: