तूफान में हुआ नुकसान, कहीं गिरे पोल तो कहीं लाखों की कार पर गिरी दीवार
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में आए तूफान के चलते कई स्थानों से नुकसान की खबरें सामने आ रही है। श्रीडूंगरगढ़ में हाईवे पर पेड़ गिर गया। वहीं वेयर हाउस में काफी नुकसान हुआ और दीवारे ढ़ह गयी। वहीं नोखा के पांचू में नुकसान हुआ है। भयंकर आंधी तूफान की वजह से 100 से ज्यादा बिजली के पोल टूट गए है जिसके कारण सैकड़ो घरों में बिजली बंद हो गई है।
खेतों की तारबंदी ओर जालियां टूटने के साथ खेत के चारों तरफ लगाई बाड़ भी उड़ गई जिसके कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों के खेतों में बने हुए पशु आश्रम और रहवासी मकान की टीन शेड से बनी छत तक उड़ गई जिसके कारण उसमें रखा अनाज ओर अन्य कीमती सामान खराब हो गया। एक मकान के पास खड़ी गाड़ी पर दीवार का एक हिस्सा टूटकर गिरने से काफी नुकसान हुआ है। गांव के लोगों ने बताया कि खेतों में सैकड़ो खेजड़ी, किकर, नीम के सैकड़ो पेड़ गिर गए है
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ