Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

समाजसेवी चंद्रेश हर्ष को मिलेगा जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान

Bansal
3 months ago
समाजसेवी चंद्रेश हर्ष को मिलेगा जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान

खुलासा न्यूज,बीकानेर। राजकीय विद्यालयों के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले भामाशाहों एवं उन्हें प्रेरित करने वाले व्यक्तियों का जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह 29 जून को आयोजित होगा। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में सुबह 11 बजे जिला परिषद सभागार में होने वाले इस समारोह में क्यूबिशन कंसलटेंसी प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर प्रिंसिपल एवं समाजसेवी चंद्रेश हर्ष को जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

 


समारोह में जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों को एक लाख से 30 लाख रुपए तक का सहयोग देने वाले 13 भामाशाहों तथा पांच लाख से 50 लाख रुपए तक का सहयोग जुटाने के लिए प्रेरित करने वाले 7 प्रेरकों का सम्मान किया जाएगा।

 


चंद्रेश हर्ष ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बारह गुवाड़ तथा राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय, हर्षों का चौक सहित अनेक राजकीय विद्यालयों में  आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे विशेष रूप से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर सहयोग करते रहे हैं और शिक्षा के क्षेत्र में समाज की सहभागिता बढ़ाने के लिए भी सक्रिय रहते हैं। उनके इसी उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: