Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को 31 दिसंबर तक कराना होगा सत्यापन

Bansal
6 hours ago
सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को 31 दिसंबर तक कराना होगा सत्यापन


सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को 31 दिसंबर तक कराना होगा सत्यापन
बीकानेर राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाभार्थियों को 31 दिसंबर तक वार्षिक सत्यापन कराना होगा। इसमें वृद्धावस्था, एकल नारी और दिव्यांग पेंशन सहित सभी तरह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थी शामिल हैं।
राजस्थान सरकार ने इस बार पेंशन सत्यापन की प्रक्रिया में बदलाव किया है। नए नियम के अनुसार, सत्यापन से पहले पेंशनधारियों को आय प्रमाण पत्र बनवाना होगा।
इसके बाद आय प्रमाण पत्र जन आधार पर अपलोड कराना जरूरी है। जन आधार पर प्रमाण पत्र अपलोड होने के बाद ही पेंशन सत्यापन पूरा होगा।
लूणकरणसर नगरपालिका और पंचायत समिति क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में रहने वाले पेंशनधारियों को 31 दिसंबर तक यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। समय पर सत्यापन नहीं कराने पर पेंशन पर असर पड़ सकता है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: