बीकानेर: बुजुर्ग की जेब से इतने हजार रुपए पार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
बीकानेर: बुजुर्ग की जेब से इतने हजार रुपए पार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
बीकानेर। अरजनसर कस्बे के बस स्टैंड पर स्थित एक किराना दुकान पर सामान लेने आए एक बुजुर्ग की जेब से दो अज्ञात युवकों ने करीब 3 हजार रुपए चुरा लिए। यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। रुपए चोरी करने के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, फूलेजी निवासी भादराम जैपाल किराना का सामान लेने दुकान पर आए थे। इसी दौरान दो युवक उनके पास खड़े हो गए। बुजुर्ग सामान लेने में व्यस्त थे और उन्हें इसका पता नहीं चला। युवकों ने उनकी जेब से रुपए निकाल लिए।
कुछ देर बाद भादराम जैपाल को अपनी जेब से रुपए गायब होने का पता चला। तब तक दोनों युवक वहां से जा चुके थे। बताया जा रहा है कि दोनों युवक खियाणा मेले में शामिल होने आए थे। CCTV फुटेज में उनकी हरकतें साफ दिख रही हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ