Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: नशे पर लगातार प्रहार, इतने ग्राम अफीम के साथ तस्कर दबोचे

rk
6 hours ago
बीकानेर: नशे पर लगातार प्रहार, इतने ग्राम अफीम के साथ तस्कर दबोचे

बीकानेर: नशे पर लगातार प्रहार, इतने ग्राम अफीम के साथ तस्कर दबोचे 

 
खुलासा न्यूज नापासर।  नापासर थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार तीसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए बीती रात भारतमाला सड़क पर नौरंगदेसर रोही टोल नाके के पास 433 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्यभार संभालने के महज कुछ दिनों में थानाधिकारी कविता पुनिया के नेतृत्व में लगातार तीन दिनों मे एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन बड़ी कार्रवाई होने से क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से साफ संकेत मिल रहे हैं कि अब नापासर थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा। थानाधिकारी कविता पुनिया ने बताया कि 12 जुलाई को कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ को प्राथमिकता देते हुए नशे के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा, "युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। नशा बेचने, खरीदने या तस्करी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी इसी तरह की प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह तथा सीओ गंगाशहर हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जोगाराम बिश्नोई निवासी जोधपुर और कपिल बिश्नोई निवासी लूणकरणसर को 433 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। इससे पहले गुरुवार को एमडी व अफीम तथा शुक्रवार को एमडी के मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। लगातार तीन दिनों में हुई इन कार्रवाइयों से नशा तस्करों में भय का माहौल है, जबकि आमजन पुलिस की इस मुहिम की सराहना कर रहे हैं,

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: