राजस्थान में देर रात तस्कर का एनकाउंटर, पुलिस को आता देख की थी फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में ढेर
राजस्थान में देर रात तस्कर का एनकाउंटर, पुलिस को आता देख की थी फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में ढेर
भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में बुधवार देर रात नाकाबंदी के दौरान भागे तस्कर की पुलिस की गोलीबारी में मौत हो गई। वहीं एक तस्कर को हिरासत में लिया है। जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार तस्कर की तलाश में के लिए पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी की। हालांकि, सुबह तक फरार तस्कर का कोई सुराग नहीं लगा है। तस्करी की सूचना पर पुर थाना क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नाकाबंदी कर रखी थी।
पुर थाना प्रभारी कन्हैयालाल के अनुसार भीलवाड़ा-जयपुर हाइवे पर देर रात एक तेज रफ्तार सफेद रंग की लग्जरी कार पुलिस की बैरीकेडिंग तोड़ते हुए निकल गई। पुलिस टीम ने तत्काल कार का पीछा शुरू कर दिया। इस दौरान कार सवार तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाई।
गोलीबारी में एक तस्कर की मौके पर ही मौत
गोलीबारी में एक तस्कर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मृत तस्कर के दो गोलियां लगने की पुष्टि की है, जो उसके सीने और पसलियों में लगीं। मृतक तस्कर की शिनाख्त जोधपुर के भोपालगढ़ निवासी गणेशराम उर्फ गणपत के रूप में की गई है। उस पर मादक पदार्थों की तस्करी के कई मामले दर्ज थे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ