श्याम सिंह भाटी पर कार्यवाही या साजिश क्या बोले इस पर सियाग
खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीते दिनों कोलायत में एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता श्याम सिंह के ट्रेक्टर पर चढऩे को लेकर भाटी को आलकमान ने पदमुक्त कर दिया इस बात को लेकर खुलासा की देहात अध्यक्ष सियाग से बातचीत श्याम सिंह भाटी पर तुरंत एक्शन को लेकर पुछे गए सवाल पर सियाग ने कहा कि पार्टी आलाकमान द्वारा यह निर्णय लिया गया है। इस बारे में ज्यादा जानकारी वो हीं बता पाएंगे। सियाग ने कहा कि मेरे से प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रिपोर्ट मांगी है जिस पर रिपोर्ट दी गयी है। सियाग ने कहा कि श्याम सिंह कांग्रेस के सिपाही है ओर केवल पदमुक्त किया गया है। सियाग ने कहा कि हो सकता है किसी ने उनकी शिकायत की या फिर ऐसे ही वीडियो ध्यान में आ गया हो और कार्रवाई हो गयी है। सियाग ने कार्यक्रम को लेकर भी बात कहते हुए बताया कि एक कार्यक्रम में मंत्री सुमित गोदारा और श्याम सिंह को बुलाया गया था। जहां पर यह घटनाक्रम हुआ है। सियाग ने कहा कि जब भी कहीं कोई नेता आता है तो हम भी सुनवाई के दौरान क्षेत्र के हाल और समस्याओं को लेकर ज्ञापन देते हैं ठीक उसी प्रकार श्याम सिंह भी पहुंचे थे।
देहात अध्यक्ष सियाग की प्रतिक्रिया के बाद अंदेशा लगाया जा रहा है कि श्याम सिंह को सीधे कांग्रेस आलाकमान द्वारा ही पदमुक्त किया गया हे और पदमुक्त करने से पहले किसी भी प्रकार का कोई नोटिस अथवा इस बात की जानकारी ध्यान में लोकल स्तर पर नहीं लायी गयी। हालांकि श्याम सिंह भाटी खुद लगातार कह रहे है कि वो डूडी साहब और कांग्रेस पार्टी के सिपाही है। ऐसे में अब देखने वाली बात होगी की आने वाले दिनों में श्याम सिंह भाटी और कांग्रेस पार्टी दोनो ही क्या रूख इख्तियार करते हैं। क्योंकि भाटी भी अपने क्षेत्र में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में माने जाते रहे हैं यही नही भाटी अकेले ऐसे नेता है जो पट्टे के गांवों में अपनी पकड़ रखते है। खुलासा ने सियाग से जब पूछा कि बाकी जो लोग गए थे प्रोग्राम में क्या उनपर भी कार्येवाहि होगी तो सियाग बोले पार्टी सब को साथ लेकर चलना चाहती है । पूरी बातचीत से एक बात तो साफ हो गए है कि ये कार्येवाहि जानबूझ की गई है । वहीं दूसरी और पूरे प्ररकण को लेकर अब तक पूर्व मंत्री और कोलायत से विधाायक रहें भवर सिंह भाटी की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है क्योंकि कभी सबसे मजबूत सिपहसालार में नाम आता था श्याम सिंह भाटी का लेकिन अब दोनो में दूरिया नजर आ रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ