Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में साठ दिवसीय स्पोकन इंग्लिश कोर्स प्रारंभ

6 hours ago
राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में साठ दिवसीय स्पोकन इंग्लिश कोर्स प्रारंभ

खुलासा न्यूज,बीकानेर। राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में नवाचारों के क्रम में अंग्रेजी भाषा सीखने संबंधी एक और नवाचार प्रारंभ हुआ।  वैश्विक अर्थव्यवस्था की भाषा के नाते अंग्रेजी भाषा के वैश्विक महत्व को देखते हुए विद्यार्थी यह भाषा सीखें तथा वैश्विक रोजगार की श्रृंखला में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें, इस उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में  हिंदी माध्यम विद्यार्थियों के लिए साठ दिवसीय स्पोकन इंग्लिश कोर्स लेट्स स्पीक इंग्लिश का शुभारंभ हुआ।

 

 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए डूंगर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर जीपी सिंह जी ने अपने वक्तव्य में कहा  कि भाषा अभिव्यक्ति का माध्यम है। विद्यार्थी जीवन में प्राप्त किया गया भाषा कौशल उसके ज्ञानार्जन एवं व्यक्तित्व विकास का माध्यम बनता है। इसलिए विद्यार्थियों को राजस्थानी, हिंदी सहित अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना भी उतना ही आवश्यक है। डूंगर महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर राजेंद्र पुरोहित ने मुख्य अतिथि के रूप में दिए गए अपने उद्बोधन में कहा कि अन्य कौशलों के साथ ही यदि अंग्रेजी भाषा का कौशल भी विद्यार्थी के पास है तो उसे करोड रुपए वाले पैकेज की नौकरी बहुराष्ट्रीय कंपनी में मिल सकती है।

 

अंग्रेजी भाषा को आज अंग्रेजों की भाषा के रूप में नहीं वरन रोजगार देने वाली भाषा के रूप में देखना चाहिए। साठ दिवसीय अंग्रेजी भाषा कौशल कार्यक्रम के सूत्रधार प्रोफेसर अविनाश जोधा ने कोर्स के बारे में विस्तार से बताया कि अंग्रेजी भाषा बोलना सीखने का कार्यक्रम 3 वर्ष में तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। इसके प्रथम चरण में प्रथम वर्ष के विद्यार्थी साठ दिवस  में आधारभूत अंग्रेजी का ज्ञान प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड के अंग्रेजी भाषा के विद्यालयी पाठ्यक्रम के गहन अध्ययन के पश्चात उन्होंने अपना स्वयं का यह पाठ्यक्रम निर्मित किया है। जिसकी विशेषता है कि इसमें सैद्धांतिक की अपेक्षा दिन प्रतिदिन के व्यावहारिक बोलचाल को महत्व प्रदान किया गया है। महाविद्यालय प्राचार्य  प्रोफेसर बबिता जैन ने अपने वक्तव्य में  आगंतुक अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय प्राचार्य ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि महाविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्प है। महाविद्यालय में विभिन्न नवाचारों के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा। धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर खुशाल पुरोहित ने किया। कार्यक्रम का संचालन  हरिराम तर्ड, सहायक आचार्य हिंदी ने किया।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: