जिम में एग्साइज करने जाते समय छह युवक लिफ्ट में फसे, पढ़ें खबर
खुलसाा न्यूज,बीकानेर। श्रीगंगानगर में चहल चौक स्थित जिम में एग्साइज करने के लिए जा रहे 6 युवक लिफ्ट में फंस गए। सभी ग्राउंड फ्लोर से सेकेंड फ्लोर पर जा रहे थे। तभी युवक लिफ्ट खराब होने की वजह से बीच में अटक गए।जो करीब आधा घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे। जिससे उनका दम घुटने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के साथ रेस्क्यू कर लिफ्ट से बाहर निकाला।
मामला सदर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, चहल चौक पर तीन मंजिला शिव शक्ति बिल्डिंग है। इस बिल्डिंग के सेकंड फ्लोर पर जिम है। जहां युवक एक्सरसाइज करने आते है। युवक ग्राउंड फ्लोर से लिफ्ट के जरिए सेकेंड फ्लोर पर जा रहे थे। लिफ्ट खराब थी। इसकी जानकारी युवकों को नहीं थी। लिफ्ट ऊपर जाते समय फर्स्ट फ्लोर के बीच में ही अटक गई। जिससे लिफ्ट के अंदर फंसे युवक घबरा गए और जोर से चिल्लाने लगे। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग और लिफ्ट के बाहर खड़े दो युवकों ने लिफ्ट को ऊपर लाने की काफी कोशिश की, लेकिन लिफ्ट नहीं आई।
इसी दौरान पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर सदर थाना के रूपराम मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
पुलिस ने युवकों की मदद से जैसे-तैसे लिफ्ट को ऊपर लाया और गेट खोलकर सभी को बाहर निकाला। आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसे युवक गर्मी से बेहाल थे। बाहर निकलने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ