खुलासा न्यूज,बीकानेर। कल सोमवार शाम को हुए हादसे में घायल छह वर्षीय मासूम की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर आरडी 573 के पास सोमवार की शाम को बाइक सवार दपंति और मासूम के आगे अचानक पशु के आ जाने से बाइक सवार दपंति मासूम सहित गिर गए थे। हादसे में तीन घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर आज इलाज के दौरान 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गयी। मृतका का नाम आयशा बताया जा रहा है । वहीं मासूूम के माता-पिता का इलाज जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ