Khulasa Online
Breaking
• हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • ईरान बोला - किसी हाल में न्यूक्लियर प्रोग्राम नहीं छोड़ेंगे, हॉर्मुज स्ट्रेट पर ईरान ने क्या कहा ? • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • ईरान बोला - किसी हाल में न्यूक्लियर प्रोग्राम नहीं छोड़ेंगे, हॉर्मुज स्ट्रेट पर ईरान ने क्या कहा ? • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर के व्यापारिक व औद्योगिक विकास की दिशा में व्यापार मंडल की आमसभा में महत्वपूर्ण मंथन

rk
2 weeks ago
बीकानेर के व्यापारिक व औद्योगिक विकास की दिशा में व्यापार मंडल की आमसभा में महत्वपूर्ण मंथन

बीकानेर के व्यापारिक व औद्योगिक विकास की दिशा में व्यापार मंडल की आमसभा में महत्वपूर्ण मंथन

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा दिनांक 11 अप्रैल को मंडल कार्यालय, मोडर्न मार्केट में दो महत्वपूर्ण बैठकों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
प्रथम चरण में सायं 4.00 बजे कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई, जिसमें मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में पूर्व में किये गए कार्यों की समीक्षा, आगामी कार्य योजना, नई जिम्मेदारियों का निर्धारण व साथ ही सदस्यों द्वारा विभिन्न रचनात्मक सुझाव भी प्रस्तुत किए गए । रवि पुरोहित, कमल बोथरा, परविंदर सिंह राठौड़, दामोदरा महेश्वरी, रतन लाल सोमानी ने अपने सुझाव प्रस्तुत किये

इसके पश्चात सायं 5.00 बजे आमसभा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न व्यापारिक एवं औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपने विचार साझा किए। सभा में व्यापार एवं उद्योग जगत की वर्तमान समस्याओं, उनके संभावित समाधान तथा भविष्य की कार्य योजना पर गंभीर एवं सकारात्मक चर्चा हुई। जिसमें सदस्यों द्वारा विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किये गए, जिन्हें सदन में स्वीकृत किया गया । 

आमसभा में अध्यक्ष जुगल राठी ने अपने कार्यकाल में हुए विभिन्न कार्यों की जानकारी देते हुए सभी सहयोगी संस्थाओं का सहयोग एवं विश्वास बनाए रखने के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी निरंतर सहभागिता की अपील की । राठी ने कहा कि व्यापार मंडल प्रयास कर रहा है कि बीकानेर से महानगर की कनेक्टिविटी हो, इसके लिये सूरत व कोलकत्ता के लिये बातचीत चल रही है । श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिये स्कूल हेतु सरकार से भूमि आवंटन की बातचीत चल रही है, महिला व युवा व्यापार प्रकोष्ठ की स्थापना,  औद्योगिक क्षेत्रों को हरा भरा बनाना,ड्राई पोर्ट योजना को क्रियान्वित करना, व्यापारियों व उद्योगपतियों के लिये स्पोर्ट क्लब हेतु सरकार द्वारा भूमि आवंटन प्रक्रिया आदि अनेक कार्यों को व्यापार मंडल आगामी समय मे करने को तत्पर है । राठी ने मंडल के अंतर्गत संरक्षक परिषद को भविष्य में गठन करने की बात कही । 

ट्रेड फेयर एक्सपो के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा कोषाध्यक्ष रवि पुरोहित द्वारा प्रस्तुत किया गया। सचिव श्री संजय जैन सांड ने आगामी समय में व्यापार उद्योग मंडल द्वारा व्यापार एवं उद्योग जगत के हित में किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों की रूपरेखा सदन के समक्ष प्रस्तुत की, 
सभा में उपस्थित सदस्यों ने संगठन की एकता एवं सशक्त भूमिका पर बल देते हुए व्यापारिक हितों के संरक्षण एवं विकास हेतु सामूहिक प्रयासों की निरंतर आवश्यकता जताई। 

विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों को आगामी योजनाओं में शामिल करने पर सहमति बनी। पूरे सदन द्वारा आमसभा के सफल आयोजन हेतु अध्यक्ष श्री जुगल राठी का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर वक्ता वीरेंद्र किराडू ,  प्रेम खंडेलवाल, जय किशन अग्रवाल, विजय कोचर सहित अन्य सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष श्री जुगल राठी एवं सचिव श्री संजय जैन सांड ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रवि पुरोहित, उपाध्यक्ष मेघाराम गोदारा, परविन्द्र सिंह राठौड़, वेद प्रकाश अग्रवाल, सहसचिव कमल बोथरा, रविन्द्र शर्मा, प्रेम जोशी, इमरान राठौड, शंकर लाल अग्रवाल, बजरंग लाल सेवग, जनक हर्ष, शिव सिंह शेखावत, रतन लाल सोमानी, तोलाराम चाण्डक, शान्तिलाल कोचर, दामोदर माहेश्वरी, सत्यनारायण सिंगोदिया, दिलीप कुमार मोंगा, अरूण कुमार झंवर, साजिद सुलेमानी, श्याम कुमार तंवर, योगेन्द्र कुमार भाटी, संदीप बुडानियां, राजकुमार पचीसियां, अशोक गहलोत, उतम बांठिया, जयकिसन अग्रवाल, नरेन्द्र कुमार खत्री, अजय कुमार महात्मा, मनोज गौड़, किशन लाल प्रजापत, छगनसिंह भाटी, दीपक सोनगरा, कैलाश मवानी, विजय जोशी, किशोर पारीक,गुरद्वीप शर्मा, पवन ओझा, अन्नतवीर जैन, राजकुमार पच्चिसिया,  जगदीश सिंह, महावीर प्रजापत, करणीदान, रतन लाल सोमानी, राजेन्द्र काला, मनोज तिवाड़ी, मोन्टी मक्कड, किरण कुमार मूधंडा, कुलदीप सिंह, जय दयाल डूडी, मोहन लाल राठी, राम अरोडा, पूनंम चंद, चन्द्रशेखर, मोहनलाल मवानी, नरेन्द्र गहलोत, अनिल कुमार बोथरा, छंगन सिंह भाटी, संजीव सांड, मौजूद रहें। 
कार्यक्रम का संचालन विजय बाफना ने किया

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: