बीकानेर: चप्पल देखकर हुआ अनहोनी का शक, कुंड में तैरता मिला महिला का शव
बीकानेर: चप्पल देखकर हुआ अनहोनी का शक, कुंड में तैरता मिला महिला का शव
बीकानेर। जिले के पूगल पुलिस थाना पूगल क्षेत्र के चक 4 एसडब्ल्यूएम, पहलवान का बेरा में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय महिला की पानी के कुंड में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतका मंजू रविवार सुबह करीब 5 बजे शौच के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उसके पति रामनिवास ने उसकी तलाश शुरू की। कुंड के पास मंजू की चप्पल पड़ी मिली, जिससे अनहोनी की आशंका हुई। तलाश करने पर मंजू का शव कुंड में मिला।
रामनिवास ने बताया कि उसकी और मंजू की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर पूगल पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ