Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

11 अगस्त को शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन, 4 राशियों पर संकट, न करें ये गलती!

6 hours ago
11 अगस्त को शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन, 4 राशियों पर संकट, न करें ये गलती!

11 अगस्त को शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन, 4 राशियों पर संकट, न करें ये गलती!

ज्योतिष शास्त्र में धन, वैभव, ऐश्वर्य और भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र 11 अगस्त 2026 को बड़ा गोचर करने जा रहे हैं. इस दिन शुक्र अपनी स्थिति बदलते हुए चंद्रमा के स्वामित्व वाले हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ग्रहों की इस चाल का सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. हालांकि, इस गोचर के दौरान मेष, वृषभ, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों को अपने आर्थिक पक्ष को लेकर सबसे ज्यादा संभलकर चलने की जरूरत है. आइए जानते हैं कि इन चारों राशियों को पैसों के मामले में क्यों और कैसे सावधानी बरतनी होगी. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन व्यक्ति की वित्तीय स्थिति, खर्चों और आय के स्रोतों को सीधे तौर पर प्रभावित करता है. जब शुक्र चंद्र नक्षत्र यानी हस्त नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो कई बार वित्तीय योजनाओं में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है.

इन 4 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क:
मेष राशि (Aries): इस गोचर के प्रभाव से आपके खर्च अचानक बढ़ सकते हैं. विलासिता या दिखावे पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च होने के कारण आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है. इस दौरान बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें.

वृषभ राशि (Taurus): शुक्र आपकी ही राशि के स्वामी हैं, लेकिन हस्त नक्षत्र में इनका गोचर आर्थिक मामलों में कुछ रुकावटें पैदा कर सकता है. व्यापार में बड़ा जोखिम लेने से बचे.  किसी को भी बड़ा उधार देने से दूर रहें.

सिंह राशि (Leo): इस अवधि में आपको पैसों की तंगी या नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है. फंसा हुआ पैसा वापस मिलने में देरी होगी, बेवजह के खर्चों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है.

वृश्चिक राशि (Scorpio): वित्तीय निर्णयों को लेकर यह समय आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. शेयर मार्केट या किसी भी जोखिम भरे कारोबार में धन डूबने का खतरा है, इसलिए लेन-देन में पूरी सतर्कता बरतें.

आर्थिक नुकसान से बचने के अचूक उपाय:

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करे, उन्हें सफेद वस्तुएं अर्पित करें.

आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए जरूरतमंदों को सफेद चीजों (जैसे चावल, दूध या चीनी) का दान करें.

अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि तनाव के कारण गलत वित्तीय निर्णय हो सकते हैं.

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: