Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

22 फरवरी को शुक्र करेंगे पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों को होगा लाभ

rk
3 months ago
22 फरवरी को शुक्र करेंगे पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों को होगा लाभ

22 फरवरी को शुक्र करेंगे पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों को होगा लाभ 

Shukra Nakshatra Parivartan 2026 फरवरी के आखिरी सप्ताह में एक बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 फरवरी को शुक्र ग्रह राहु के नक्षत्र शतभिषा से निकलकर पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. शुक्र को वैदिक ज्योतिष में सुख, प्रेम, सुंदरता, कला, वैभव और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है. जब भी शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो इसका असर संबंधों, आर्थिक स्थिति और जीवन की स्थिति पर साफ दिखाई देता है. ज्योतिष शास्त्र में पूर्वभाद्रपद नक्षत्र को विचारों और आध्यात्मिक झुकाव से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में शुक्र का इस नक्षत्र में प्रवेश करना कई लोगों के लिए सोच में बदलाव, नए अवसर और रिश्तों में बदलाव ला सकता है. तो आइए जानते हैं कि शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को विशेष लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं. 

मेष राशि
 शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए सामाजिक दायरा बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. नए लोगों से मुलाकात और नेटवर्किंग से फायदा मिलेगा. आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा. प्रेम संबंधों में सकारात्मक बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे. 

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय करियर और प्रतिष्ठा में उन्नति का संकेत दे सकता है. काम की सराहना होगी. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. जो लोग क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें खास फायदा हो सकता है. 

 
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए साझेदारी और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. अटके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं. आर्थिक योजनाओं में समझदारी से किया गया निवेश भविष्य में लाभ दे सकता है. 

तुला राशि
शुक्र तुला राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह परिवर्तन तुला जातकों के लिए राहत और अवसर दोनों ला सकता है. कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं.  सेहत में सुधार और मानसिक संतुलन बना रहेगा. 

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए धन और संसाधनों से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत हैं. परिवार में सुखद माहौल रहेगा. यदि किसी नई योजना पर काम शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल हो सकता है. 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: