22 नवंबर तक इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-करियर में तरक्की के मिलेंगे मौके
22 नवंबर तक इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-करियर में तरक्की के मिलेंगे मौके
ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र ग्रह कन्या राशि में रहते हुए 14 नवंबर 2026 को मार्गी हो चुके हैं। इसके बाद 22 नवंबर 2026 को वह तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र की मार्गी चाल को शुभ माना जाता है। ऐसे में शुक्र की इस चाल का प्रभाव कई राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। जातकों के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होने के साथ मनचाहे लाभ और तरक्की के योग बनेंगे। साथ ही, नौकरी-करियर में सफलता और रिश्तों में मधुरता आ सकती है। ऐसे में किन 3 राशि वालों के लिए समय खास रहेगा, आइए जानते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र की मार्गी चाल शुभ परिणाम लेकर आ सकती है। इस दौरान आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने के योग बनेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। अपनी बातों और विचारों से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता के नए अवसर मिल सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ेगी। साथ ही, समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के संकेत हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रह सकता है। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करने वालों को अच्छा मुनाफा कमाने का अवसर मिलेगा। किसी पुराने परिचित से अचानक मुलाकात हो सकती है। परिवार में सुखद और सकारात्मक माहौल बना रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शुक्र की मार्गी चाल जीवन में खुशियां और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को नए व्यावसायिक संपर्कों से लाभ मिलने के योग हैं। इस दौरान सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी सुखद अनुभव मिलेंगे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ