Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

शुक्र पर केतु की छाया! 4 जुलाई से मोटी कमाई करेंगे इन 4 राशियों के लोग

rk
6 hours ago
शुक्र पर केतु की छाया! 4 जुलाई से मोटी कमाई करेंगे इन 4 राशियों के लोग

शुक्र पर केतु की छाया! 4 जुलाई से मोटी कमाई करेंगे इन 4 राशियों के लोग

4 जुलाई से शुक्र ग्रह केतु की छाया में आने वाला है. हिंदू पंचांग के अनुसार, 4 जुलाई को शुक्र का राशि परिवर्तन होने वाला है. इस दिन शुक्र कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे, जहां केतु पहले से बैठा हुआ है. यानी सिंह राशि में शुक्र-केतु की युति होगी. दूसरा, 4 जुलाई को शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन भी होगा. केतु अश्लेषा नक्षत्र से निकलकर मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इस नक्षत्र के स्वामी स्वयं केतु ही हैं. ज्योतिषविदों की मानें तो केतु की छाया में आने के बाद शुक्र देव चार राशियों को शुभ फल दे सकते हैं.
 
मेष राशि
आपकी छिपी हुई प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता लोगों के सामने आएगी. कार्यक्षेत्र में बनाई गई योजनाएं और रणनीतियां सफल हो सकती है. कला, लेखन या किसी रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी पहचान या महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है. पुराने निवेश, शेयर बाजार या अन्य माध्यमों से अचानक धन लाभ हो सकता है.

मिथुन राशि
क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल माना जा रहा है. आपकी बातों का प्रभाव बढ़ेगा और नए संपर्क बनने से व्यापार विस्तार होने की संभावना है. व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं लाभकारी साबित हो सकती हैं. आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होने से बड़े फैसले लेने में आसानी रहेगी. इस दौरान फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का आपको खूब मौका मिलेगा.

तुला राशि
नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं, जिससे पदोन्नति की संभावनाएं मजबूत होंगी. आर्थिक मामलों में भी समय अनुकूल रहेगा. रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं और आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं. बड़े भाई-बहनों और प्रभावशाली लोगों का सहयोग भी मिल सकता है.

धनु राशि
भाग्य का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है. उच्च शिक्षा या नौकरी के सिलसिले में दूर स्थान या विदेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं. व्यापार में बाहरी स्रोतों से लाभ होने के संकेत हैं. लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं. पैतृक संपत्ति या पुराने मामलों से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना भी बन रही है.

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: