Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

23 अक्टूबर से मथुरा में होगी श्रीमद्भागवत कथा, श्री सरजूदासजी महाराज ने बीकानेर के देवी-देवताओं को अर्पित की निमंत्रण पत्रिका

Bansal
7 hours ago
23 अक्टूबर से मथुरा में होगी श्रीमद्भागवत कथा, श्री सरजूदासजी महाराज ने बीकानेर के देवी-देवताओं को अर्पित की निमंत्रण पत्रिका

खुलासा न्यूज,बीकानेर। सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज द्वारा गुरुदेव श्रीश्री 108 महंत श्री श्यामदास जी महाराज (त्यागी बाबा) की प्रथम पुण्यतिथि पर मथुरा में श्रीमद्भागवत कथा, श्री हनुमंत महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। महामंडलेश्वर श्री सरजूदास जी महाराज ने बताया कि परम पूज्य श्री सियाराम जी महाराज की कृपा एवं पूज्य गुरुदेव श्री रामदास जी महाराज के सान्निध्य में मथुरा के श्री बहुलावन बाटी स्थित श्री सीताराम मंदिर महावीर बाग में यह कार्यक्रम 23 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित  होगा। श्रीमद्भागवत कथा का वाचन श्री वृंदावन धाम, मथुरा के डॉ. श्यामसुंदर पाराशर द्वारा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। उक्त आयोजन को लेकर श्रीरामझरोखा कैलाशधाम आश्रम में श्री हनुमानजी महाराज, श्री रामदेव जी महाराज, श्री नर्मदेश्वर महादेव जी, श्री गुरु महाराज जी, श्री लक्ष्मीनाथजी मंदिर, गणेशजी महाराज, कोडमदेसर भैरुजी, देशनोक करणी माता सहित अन्य मंदिरों में निमंत्रण पत्रिका अर्पित की गई। श्री सरजूदास जी महाराज ने बताया कि 30 अक्टूबर को रात्रि 8 से 11 बजे तक श्रीकुंजबिहारी श्री हरिदास जी महाराज द्वारा तथा 31 अक्टूबर को बाबा श्री चित्र-विचित्र जी महाराज द्वारा विराट भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में श्री हनुमंत महायज्ञ व विराट संत सम्मेलन में देशभर से अनेक पूजनीय, दुर्लभ, तपस्वी, संत जगद्गुरु एवं धर्माचार्यों का आगमन होगा। उक्त सारे आयोजन 23 अक्टूबर से मथुरा में होंगे। गौरतलब है कि श्री सरजूदास जी महाराज त्यागी बाबा के अनन्य शिष्य थे तथा मथुरा बाटी श्री बहुलावन त्यागी बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर का दायित्व भी निभा रहे हैं। आयोजन में शामिल होने के लिए रामझरोखा कैलाशधाम के कार्यालय में अथवा 7568906878 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

 

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: