बाबे की सेवा में श्री पुनरासर हर्ष सेवा समिति, 18 तक कुडिए में लगेगा शिविर
खुलासा न्यूज,बीकानेर। श्री पूनरासर हर्ष सेवा समिति का एक सेवा दल आज कुंडिया गांव के लिए हर्षो के चौक से पूनरासर का जयघोष करते हुए रवाना हुआ। अब तीन दिन यानी आन से 18 सितम्बर तक ये सेवा शिविर कुंडिया गांव में पूनरासर पैदल यात्रियों की सेवा करेगा। पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं को कुंडिया में ये समिति चाय, नाश्ता, भोजन, मेडिकल सेवा व शीतल जल की सेवा प्रदान करेगी। आज राधा किशन हर्ष ने ध्वजा दिखाकर समिति के सेवादारों को रवाना किया।
ये समिति पिछले करीब तीन दशक से पूनरासर मेले के दौरान सेवा कार्य कर रही है। इस वर्ष समिति के सेवादार 16 सितंबर को कुंडिया गांव के लिए रवाना हुए। यहां 19 सितंबर की सुबह तक तीन दिवसीय सेवा शिविर लगाया जाएगा। पूनरासर का मुख्य मेला 19 सितंबर को भरेगा।
सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए दोनों समय भोजन, सुबह-शाम नाश्ता, चाय-कॉफी, शीतल जल सहित मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा जरूरत के अनुसार अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी समिति की ओर से की जाएंगी। कुंडिया गांव में स्थित हनुमान मंदिर में मेले के दौरान पूजा-अर्चना एवं आरती भी होगी।
समिति के विजय शंकर हर्ष, श्याम सुंदर हर्ष, राधाकिशन हर्ष, महेश व्यास, मनमोहन हर्ष, मुन्ना महाराज, विजय कुमार हर्ष, अभिषेक, मदन मोहन हर्ष, धीरेंद्र हर्ष, चेतन आचार्य, अनंत कुमार, शिव कुमार हर्ष, नरेंद्र हर्ष सांवरा, रामदेव देराश्री सहित सभी सेवादार श्रद्धलुओं की सेवा करेंगे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ