Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

स्वच्छता की दिशा में श्रमदान: एक कदम, एक प्रयास, एक परिवर्तन

rk
3 months ago
स्वच्छता की दिशा में श्रमदान: एक कदम, एक प्रयास, एक परिवर्तन

"स्वच्छता की दिशा में श्रमदान: एक कदम, एक प्रयास, एक परिवर्तन",

शहीद मेजर पूरनसिंह राजकीय फोर्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय,बीकानेर में N S S के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के षष्ठम दिन की शुरुआत मां शारदे की वंदना के साथ हुई ।सरस्वती वंदना के पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने NSS गीत का सामूहिक गायन किया ।संस्थाप्रधान श्रीमती उमराव कंवर ने स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा में सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया । श्री रामकुमार सीलू ( मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी , बीकानेर ) ने विद्यालय में शिविर का अवलोकन किया एवं स्वयंसेवकों को प्रेरणादायक सम्बोधन प्रदान किया।मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री रामकुमार सीलू जी 

ने विद्यालय में विद्यार्थियों को समाज सेवा के महत्व और स्वयंसेवकों को लगन के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। स्वयंसेवकों को स्वच्छता रखने तथा पर्यावरण के बारे में जानकारी दी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में अपने अनुभव भी साझा किए ।शिविर में आयोजित होने वाली दैनिक गतिविधियों का निरीक्षण और कार्यक्रम की प्रशंसा की l इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी खत्री व रेणु ने शिविर में होने वाली दैनिक गतिविधियों पर अपनी जानकारी प्रस्तुत की l स्वंयसेवको द्वारा बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट कंपटीशन के तहत बनी हुई सामग्रियों का अवलोकन किया गया ।श्रीमती पिंकी शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया l

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: