Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

नगरीय विकास कर बकाया पर नोटिस के बाद भी जमा नहीं करने पर शोरूम सीज

rk
4 months ago
नगरीय विकास कर बकाया पर नोटिस के बाद भी जमा नहीं करने पर शोरूम सीज


नगरीय विकास कर बकाया पर नोटिस के बाद भी जमा नहीं करने पर शोरूम सीज
बीकानेर। नगर निगम बीकानेर की ओर से नगरीय विकास कर की वसूली के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बकायादार व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में गुरुवार को जयपुर रोड स्थित बाबूलाल मोहता के नाम दर्ज एक प्रॉपर्टी, जहां जे के टायर का शोरूम संचालित है, को सीज कर दिया गया। संबंधित प्रॉपर्टी पर नगरीय विकास कर बकाया होने और बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद राशि जमा नहीं करवाई गई थी। यह नोटिस एवं कुर्की पूर्व अंतिम नोटिस जारी करने के बावजूद कर जमा नहीं कराने वाले प्रतिष्ठानों को सीज किया जा रहा है।
यह कार्रवाई उपायुक्त यशपाल आहूजा के नेतृत्व में की गई। इस दौरान वित्तीय सलाहकार रामजी लाल, लेखाधिकारी (प्रभारी अधिकारी नगरीय विकास कर) अशोक कुमार माली सहित राजस्व एवं प्रशासनिक शाखा के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार सीज की कार्रवाई को अंजाम दिया।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं भवन मालिकों को कुर्की पूर्व अंतिम नोटिस जारी किया जा चुका है, वे शीघ्र कर जमा करवाएं, अन्यथा आगामी दिनों में उनके प्रतिष्ठानों को भी सीज किया जाएगा।
निगम ने बीकानेर क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप, निजी विद्यालय, कोचिंग संस्थान, शॉपिंग मॉल, जिम, होटल, व्यावसायिक कटला व मार्केट संचालक, बैंक, निजी अस्पतालों के मालिकों तथा 2700 वर्गफुट से अधिक आवासीय एवं 900 वर्गफुट से अधिक व्यावसायिक भूखण्ड धारकों से अपील की है कि वे नोटिस की प्रतीक्षा किए बिना निगम कार्यालय में उपस्थित होकर स्व-घोषणा पत्र भरें और समय पर नगरीय विकास कर जमा कराएं। राज्य सरकार द्वारा दी जा रही छूट का लाभ उठाने का भी आग्रह किया गया है।
निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बकाया कर जमा नहीं करने वालों के विरुद्ध सीज की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: