खजांची मार्केट वेलफेयर सोसायटी के निर्विरोध अध्यक्ष बने शेखावत
खुलासा न्यूज,बीकानेर। आज खजांची मार्केट वेल फेयर सोसायटी के अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु चुनाव के लिए नामांकन भरे गए।
तय समय सीमा तक अध्यक्ष पद हेतु शिव सिंह शेखावत, सचिव मनीष कामरा एव कोषाध्यक्ष पद हेतु योगेश पोपली ने अपना नामांकन प्रपत्र प्रस्तुत किया। किन्हीं ओर व्यापारियों की तरफ से किसी भी पद हेतु नामांकन प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किया गया है।
ऐसे में शिव सिंह शेखावत अध्यक्ष,मनीष कामरा सचिव एवं योगेश पोपली कोषाध्यक्ष पद हेतु वर्ष 2026-2027 ओर 2027-2028 के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। इस अवसर पर खजाँची मार्केट के व्यापारियों ने फूल माला पहनाकर नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का स्वागत मार्केट के प्रांगण मे किया।
इस अवसर पर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी, मार्केट के व्यापारी राजीव अरोड़ा, छोटू बच्चावत, मुकेश देया, अशोक, शशिकांत स्वामी, अज्जू मोतिवाला, भजन लाल, मनीष फुलिया, नीलाभ गौड़, सुशील स्वामी, राजीव खत्री, ओम सोनी चन्दर, महेन्दर, आदि व्यापारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ