शादी की खुशियों के बीच मिठाई ने बिगाड़ी सेहत, करीब एक दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत
खुलासा न्यूज,बीकानेर। शादी समारोह के कार्यक्रम में मिठाई खाने से एक दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गयी। घटना गंगाशहर क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर एक परिवार में शादी समारोह के कार्यक्रम चल रहे थे। इस दौरान सुजानदेसर की एक दुकान से कुछ मिठाई मंगवाई गयी। जिसे खाने के बाद एक ही परिवार के 13 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। जिन्हें उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार राधाकिशन कॉलोनी निवासी एक परिवार में 22 जुलाई को विवाह समारोह होना है। इसी सिलसिले में घर पर कार्यक्रम चल रहे थे। परिजनों ने बताया कि सुजानदेसर स्थित दुकान) से मिठाई मंगवाई गई थी। देर रात परिवार के लोगों ने छेने से बनी यह मिठाई खाई, जिसके कुछ समय बाद कई लोगों को उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत होने लगी।
सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंची और बीमार लोगों की हाल जाने। प्रथम दृष्टया मामला फूड पॉइजनिंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
अस्पताल में भर्ती मुकेश, बाबूलाल, देवीलाल, बद्रीलाल,राजू देवी,मनीषा ,मोनू,नीलम,लक्ष्मण ,गुड्डू,आरती, भोजराज का उपचार जारी है और फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ