Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

शातिर चोरों को पुलिस ने दबोचा, नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम

rk
2 weeks ago
शातिर चोरों को पुलिस ने दबोचा, नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम


शातिर चोरों को पुलिस ने दबोचा, नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम
बीकानेर।   नोखा थाना पुलिस ने दो माह पहले हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को  गिरफ्तार किया। इनमें चोरी करने वाला मुख्य आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाला एक सुनार शामिल है।गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब चोरी किए गए माल को बरामद करने का प्रयास कर रही है।
शादी में गया था परिवार
थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया- तेजाजी के पास निवासी गणेश पुत्र खेमाराम जाट ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि परिवार में शादी समारोह के कारण सभी सदस्य बाहर गए हुए थे और घर पर उनका 13 वर्षीय पुत्र हरिश अकेला था।
एक लाख नकदी समेत सोने-चांदी के गहने चुराए
बाद में अलमारी से करीब एक लाख रुपए नकद, लगभग साढ़े पांच किलो चांदी के आभूषण और करीब 70 ग्राम सोने के जेवर गायब मिले। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपियों पंकज और निर्मल ने नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी, जिसके कारण वह घटना के बारे में किसी को नहीं बता सका।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और संदिग्धों की तलाश शुरू की। लगातार तकनीकी और मुखबिर सूचना के आधार पर करीब दो माह की जांच के बाद पुलिस ने बीकानेर के कोट गेट थाना क्षेत्र निवासी पंकज पुरी (38) पुत्र नंदकिशोर पुरी गोस्वामी को मोहनपुरा क्षेत्र से पकड़ा।
पंकज पुरी वर्तमान में हरिराम जी मंदिर के पास किराये के मकान में रहता है। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का माल खरीदने के आरोप में नोखा के आरके पुरम निवासी स्वर्णकार नवनीत सोनी पुत्र नंदकिशोर उर्फ मालचंद सोनी को भी गिरफ्तार किया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी नशे और लग्जरी लाइफ के शौकीन हैं, जिसके चलते उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। मामले के खुलासे में एएसआई हरिराम मीणा के नेतृत्व में कांस्टेबल खुशराज मीणा और पवन कुमार सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: