Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ फोटो शेयर करना पड़ा महंगा, युवक को बस से दबोचा

3 days ago
इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ फोटो शेयर करना पड़ा महंगा, युवक को बस से दबोचा

खुलासा न्यूज,बीकानेर। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो लगाकर भय कारित करने के प्रकरण में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शेरूणा पुलिस टीम ने की है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में शेरूणा थानाधिकारी इमीचंद की टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम को नाकाबंदी के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति बीकानेर की तरफ से शेरूणा की और आ रहा है। जो कि अपने मोबाइल से इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ पोस्ट करते हुए धौंस जमाता है।

 

 

पुलिस ने सूचना के आधार पर बसों को चैक किया तो एक बस में गजानंद नाम का व्यक्ति मिला। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से कोई हथियार नहीं मिला। पुलिस ने उसके मोबाइल को चैक किया तो इंस्टाग्राम आईडी पर शेयर चेट आदि से प्राप्त पिस्टल की फोटो व वीडियो शेयर किए हुए मिले। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी इमीचंद, पूर्णमल, राजवीर शामिल रहे। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: