Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

शराब के नशे में घर में घुसकर चाकू सरियों व डंडो से बाप बेटे पर बोला जानलेवा हमला

rk
6 hours ago
शराब के नशे में घर में घुसकर चाकू सरियों व डंडो से बाप बेटे पर बोला जानलेवा हमला

 

शराब के नशे में घर में घुसकर चाकू सरियों व डंडो से बाप बेटे पर बोला जानलेवा हमला
 बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर चाकू, सरियों और डंडों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रथखाना कॉलोनी स्थित बारदाना गली निवासी प्रीतम रेगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 जुलाई की रात करीब नौ से 10 बजे के बीच सोनू, कार्तिक, पहलाद तथा अन्य परिजन उसके घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपी शराब के नशे में थे और उन्होंने चाकू, सरियों व डंडों से उसके बच्चों पर हमला कर दिया।रिपोर्ट में बताया गया है कि शोर सुनकर जब प्रीतम नीचे आया तो आरोपी सोनू ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। इसके अलावा दाहिने हाथ के अंगूठे के पास, पसलियों के दाहिने हिस्से तथा पीठ पर भी चोटों के निशान मिले हैं। घायल का अस्पताल में उपचार कराया गया। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
सदर थाना पुलिस ने प्रीतम रेगर की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एसआई शिवकुमार को सौंपी है। पुलिस घटना के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: