Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

शनि वक्री-बुध मार्गी, जुलाई के आखिरी सप्ताह में इन 3 राशियों पर होने वाली है धनवर्षा

rk
6 hours ago
शनि वक्री-बुध मार्गी, जुलाई के आखिरी सप्ताह में इन 3 राशियों पर होने वाली है धनवर्षा

शनि वक्री-बुध मार्गी, जुलाई के आखिरी सप्ताह में इन 3 राशियों पर होने वाली है धनवर्षा

जुलाई का अंतिम सप्ताह ग्रहों की चाल के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है. इस दौरान 24 जुलाई को ग्रहों के राजकुमार बुध मार्गी होने वाले हैं. यानी इस दिन बुध की सीधी चाल शुरू हो जाएगी. इसके बाद बुध 24 अक्टूबर तक सीधी चाल ही चलेंगे. इसके अलावा, 27 जुलाई को न्याय देव शनि वक्री हो जाएंगे. यानी इस दिन शनि की उल्टी चाल शुरू हो जाएगी. इसके बाद शनि देव 11 दिसंबर 2026 तक सीधी चाल ही चलेंगे. आइए जानते हैं कि जुलाई के आखिरी सप्ताह में बन रहा ये संयोग किन राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है.
 
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का मार्गी होना सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बुध इस राशि की कुंडली में लग्न और चौथे भाव के स्वामी हैं तथा अब अपनी ही राशि में मार्गी हो रहे हैं. इससे आत्मविश्वास में वृद्धि के संकेत हैं. नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे. पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं. पहले किए गए निवेश से भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना जताई गई है.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी माने जाते हैं. वर्तमान में बुध लाभ भाव में गोचर कर रहे हैं और मार्गी होने के बाद इसके सकारात्मक प्रभाव और मजबूत हो सकते हैं. आय बढ़ने के योग बन रहे हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को बड़े सौदे मिलने या नए क्लाइंट जुड़ने की संभावना है. परिवार से जुड़े पुराने मामलों का समाधान निकल सकता है, जिससे मानसिक संतोष भी प्राप्त हो सकता है.

 
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध आठवें भाव में मार्गी होंगे और लाभ भाव के स्वामी भी माने जाते हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह स्थिति अचानक आर्थिक लाभ और अप्रत्याशित सफलता के अवसर दे सकती है. व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां और काम का दबाव बना रह सकता है, लेकिन साथ ही नए अवसर भी मिल सकते हैं. जमीन या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होने के संकेत हैं. करियर में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं.

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: