Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

चंद्र ग्रहण से पहले बुध के नक्षत्र में जाएंगे शनि, 20 अगस्त से 5 राशियों का शुरू होगा बढ़िया टाइम

7 hours ago
चंद्र ग्रहण से पहले बुध के नक्षत्र में जाएंगे शनि, 20 अगस्त से 5 राशियों का शुरू होगा बढ़िया टाइम

चंद्र ग्रहण से पहले बुध के नक्षत्र में जाएंगे शनि, 20 अगस्त से 5 राशियों का शुरू होगा बढ़िया टाइम

ज्योतिष के लिहाज से साल 2026 में अगस्त का महीना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस महीने की 28 तारीख यानी 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा और इसी दिन साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है. इससे ठीक कुछ दिन पहले, यानी 20 अगस्त को शनिदेव अपनी चाल बदलते हुए रेवती नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश कर जाएंगे. आपको बता दें कि रेवती 27वां और आखिरी नक्षत्र होता है, जिसके स्वामी बुध ग्रह हैं. शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा. हालांकि, कई जातकों के लिए यह समय भाग्य बदलने वाला साबित हो सकता है. लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार के साफ संकेत मिलने लगेंगे. आइए जानते हैं कि किन राशियों को इस दौरान सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है:

वृषभ राशि 
नौकरी और व्यापार में तरक्की के नए मौके हाथ लग सकते हैं. आपकी आय बढ़ने के योग हैं, वहीं फालतू के खर्चों में कमी आएगी. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और समाज में आपकी साख बढ़ेगी.

मिथुन राशि 
कमाई के नए रास्ते खुलेंगे. जमीन, मकान या कोई नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं. करियर और बिजनेस दोनों ही क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जिससे आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी.

तुला राशि 
किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और जो काम काफी समय से रुके थे, वे अब पूरे होने लगेंगे. आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी. पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है. घर में कोई शुभ या मांगलिक कार्य हो सकता है.

धनु राशि 
आपकी मेहनत रंग लाएगी और सही फल मिलेगा. आपके साहस और आत्मविश्वास में इजाफा होगा. करियर में आगे बढ़ने के बेहतरीन मौके मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी.

मकर राशि 
इस दौरान आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा. हर काम में सफलता मिलने के आसार हैं. किसी पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है. करियर में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे.
 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: