शहर की सडक़ों पर लगने वाली है जुए की मंडी, अभी नत्थुसर गेट क्षेत्र जुआरियों का बड़ा अड्डा बना
शहर की सडक़ों पर लगने वाली है जुए की मंडी, अभी नत्थुसर गेट क्षेत्र जुआरियों का बड़ा अड्डा बना
बीकानेर(शिव भादाणी)। बीकानेर शहर में दीपावली के आते ही सडक़ों पर जुआरियों का अड्डा लग जाता है। शहर के कई प्रमुख जगह है जहां पर शाम होते ही पूरी रात आम सडक़ों पर जुए की फड लगाकर बैठ जाते है। जिसमें मोहता चौक, सिंगियों का चौक, बड़ा बाजार, घुमचक्कर, झंवरों का चौक, नत्थुसर गेट के बाहर हरिजन बस्ती, जस्सूसर गेट सहित कई ऐसे इलाके है जहां दीपावली से 15 दिन पहले ही जुए की दुकानें खुल जाती है। दीपावली के धनतेरस से लेकर भाईदूज तक तो शहर के अंदर जुआरियां का मेला लगता है जहां पर बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक आम सडक़ पर जुए खेलते नजर आते है। पुलिस प्रशासन हर साल इस तरह की सामाजिक बुराई को रोकने के कोई उपाया नहीं करते है। लेकिन इस बार बीकानेर पश्चिमी विधायक जेठानंद व्यास ने एसपी को एक पत्र लिखकर अवगत कराया है कि शहर के सार्वजनिक स्थानों पर जुए किसी भी हालात में नहीं होना चाहिए। अब देखने वाली बात यह है कि एसपी के निर्देशों की पालना थानाधिकारी कैसे करते है। क्योकि थानाधिकारी को इस बारे में पूरी जानकारी है कि उसके इलाके में कहां पर जहंा हो रहा है। लेकिन वो कार्यवाही नहीं करते है। मजे की बात तो यहं है कि कुछ जगहों पर पुलिस के जवान खड़े रहते है फिर जुआरी बैफिक्र होकर जुआ खेलते है। इसको लेकर हर साल मौहल्लेवासियों द्वारा स्थानीय थानाधिकारी को शिकायते की जाती है लेकिन थानाधिकारी उस पर कार्यवाही नहीं करते है। लेकिन इस बारे में जानकारी लेनी चाही तो सामने आया कि पुलिस ने बताया कि शहर में किसी को भी पकड़ लेते है तो थाने पहुंचने से पहले ही राजनेता का फोन आ जाता है कि इसको छोड दो ये हमारा आदमी है। अगर इस तरह से करना हो तो फिर एसपी को पत्र देना एक दिखावा साबित हो सकता है।
नत्थुसर गेट बना अड्डा
अभी दीपावली के दिन दूर है लेकिन नत्थुसर गेट के बाहर हरिजन बस्ती में शाम होते ही पूरी रोड पर जुआरियों की भरमार दिखाई देते है। जबकि नत्थुसर गेट से नयाशहर थाना ज्यादा दूर नहीं है लेकिन फिर भी जुआ खेलने वाले को कोई डर भय नहीं है वो खुल्लेआम सडक़ों पर शाम होते ही मंडी लगा लेते है। आखिर इस सडक़ों पर खुल्लेआम सडक़ों पर खेलने वाले जुआरियों को कौन रोकगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ