Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

शहर के जल उपभोक्ता अब फोनपे ऐप से घर बैठे जमा कर सकेंगे पानी का बिल

Bansal sadi
6 hours ago
शहर के जल उपभोक्ता अब फोनपे ऐप से घर बैठे जमा कर सकेंगे पानी का बिल

 

  जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर वृत्त बीकानेर द्वारा शहर के समस्त जल उपभोक्ताओं के लिए पानी के बिल का ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इसके तहत उपभोक्ता अब फोनपे (PhonePe) ऐप के माध्यम से घर बैठे किसी भी समय अपने पानी के बिल की बकाया राशि का ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे।

 

अधीक्षण अभियंता श्री जे.के. चारण ने बताया कि जानकारी के अभाव में अनेक उपभोक्ता इस सुविधा का पर्याप्त लाभ नहीं ले पा रहे हैं और उन्हें अभी भी जलदाय विभाग के कार्यालय अथवा ई-मित्र केंद्र पर जाकर बिल की राशि जमा करवानी पड़ती है। विभाग ने सभी जल उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे डिजिटल सुविधा का अधिकाधिक उपयोग करें।

फोनपे के माध्यम से पानी का बिल जमा करने की प्रक्रिया

 चारण ने बताया कि जल शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए उपभोक्ता को फोनपे ऐप पर निम्न प्रक्रिया अपनानी होगी—

1. अपने मोबाइल फोन में PhonePe ऐप खोलें।

2. Recharge & Bills अथवा संबंधित Bill Payments विकल्प में जाकर Water (जल शुल्क) विकल्प का चयन करें।

3. मांगे जाने पर संबंधित विभाग के बिलर का चयन करें।

4. अपने पानी के बिल पर अंकित उपभोक्ता आईडी (Consumer ID) को निर्धारित स्थान पर दर्ज करें।

5. उपभोक्ता आईडी दर्ज करते ही संबंधित उपभोक्ता के खाते में दर्ज बकाया जल शुल्क की राशि ऑनलाइन प्रदर्शित होगी।

6. प्रदर्शित राशि का सत्यापन करने के पश्चात ऑनलाइन भुगतान किया जा सकेगा।

7. भुगतान पूर्ण होने के पश्चात प्राप्त Payment Confirmation/Receipt का स्क्रीनशॉट अथवा रसीद सुरक्षित रखी जा सकती है, ताकि भविष्य में आवश्यकता होने पर भुगतान का प्रमाण उपलब्ध रहे।

बिल प्राप्त नहीं होने पर भी ऑनलाइन देख सकेंगे बकाया राशि

अधीक्षण अभियंता  चारण ने बताया कि प्रत्येक जल उपभोक्ता का पानी का बिल सामान्यतः द्विमासिक (दो माह में एक बार) जारी किया जाता है। कई बार किसी कारणवश उपभोक्ता को बिल समय पर प्राप्त नहीं हो पाता अथवा बिल की भौतिक प्रति नहीं मिलती। ऐसी स्थिति में भी संबंधित उपभोक्ता के खाते में दर्ज बकाया राशि ऑनलाइन उपलब्ध रहती है। उपभोक्ता अपनी उपभोक्ता आईडी के माध्यम से फोनपे पर बकाया राशि देख सकता है तथा निर्धारित राशि का ऑनलाइन भुगतान कर सकता है।

इस सुविधा से उपभोक्ताओं को विभागीय कार्यालय अथवा ई-मित्र केंद्र पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे समय, श्रम एवं अनावश्यक आवागमन से बचाव होगा। साथ ही डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलने से जल शुल्क संग्रहण व्यवस्था भी अधिक सुगम, पारदर्शी एवं प्रभावी बनेगी।

अधीक्षण अभियंता  जे. के. चारण ने बीकानेर शहर के समस्त जल उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस डिजिटल सुविधा का अधिकाधिक उपयोग करें तथा अपने जल बिल का भुगतान निर्धारित समय पर ऑनलाइन करें। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य जल उपभोक्ताओं को सरल, सुगम, पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित सेवाएं उपलब्ध करवाना है और ऑनलाइन भुगतान की सुविधा इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: