Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

शहर के  इस इलाके में पार्किग को लेकर युवक के साथ की मारपीट, बाप-बेटे पर मामला दर्ज

Bansal
5 hours ago
शहर के  इस इलाके में पार्किग को लेकर युवक के साथ की मारपीट, बाप-बेटे पर मामला दर्ज


शहर के  इस इलाके में पार्किग को लेकर युवक के साथ की मारपीट, बाप-बेटे पर मामला दर्ज
 बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र के सोनगिरी कुआ क्षेत्र में पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। एक युवक ने आरोप लगाया है कि पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद कई लोगों ने उसके और उसके साथियों के साथ मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार डीडू सिपाहियान गली निवासी मोहम्मद रमजान नवाज ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी ने बताया कि 14-15 नवंबर की मध्यरात्रि करीब 12:15 से 12:30 बजे के बीच वह सोनगिरी कुआ क्षेत्र स्थित पार्किंग में अपनी कार खड़ी करने गया था। इस दौरान पार्किंग में जगह को लेकर राजा पारीक नाम के व्यक्ति से विवाद हो गया।रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि विवाद के दौरान अभद्रता की गई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उकसाया गया। इसके बाद आरोपी ने अपने पिता कैलाश पारीक को फोन कर अन्य लोगों को बुलाया। आरोप है कि कुछ ही देर में 5-7 लोग लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचे और परिवादी व उसके भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी।परिवादी ने आरोप लगाया कि मौके पर करीब 30-32 लोग एकत्र हो गए और लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे उसके सिर, कंधे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके भाई सोफिन खान और मोहम्मद सालिक फैजान के साथ भी मारपीट की गई।पुलिस ने बताया कि परिवादी मोहम्मद रमजान के सिर में चोट, दाईं आंख के नीचे दर्द तथा शरीर में चोट के निशान पाए गए हैं। वहीं मोहम्मद फैजान की पीठ पर खरोज नुमा चोटें और सोफिन खान के पैर में चोट बताई गई है।पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल कपिल कुमार को सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: