बीकानेर। बीकानेर नगर निगम के वार्ड 71 की प्रताप बस्ती के वाल्मीकि मोहल्ले में आक्रामक कुत्ते के हमलों से दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले 5 से 10 दिनों में कुत्ते ने करीब 5 से 10 नागरिकों को काटकर घायल किया है। हाल ही में कुत्ते ने एक गाय पर भी हमला कर उसे गिरा दिया, जिससे इलाके में भय और आक्रोश बढ़ गया। निवासियों का कहना है कि शिकायतें निचले स्तर से लेकर उच्च अधिकारियों तक कई बार पहुंचाई गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
नगर निगम की ओर से कथित तौर पर यह कहकर जिम्मेदारी टाली जा रही है कि कुत्ते पकड़ने का ठेका खत्म हो चुका है और कर्मचारियों की कमी है। भारतीय वाल्मीकि यूथ फैडरेशन ने नगर निगम और जिला प्रशासन से विशेष टीम भेजकर कुत्ते को पकड़ने तथा आवारा कुत्तों के लिए स्थायी व्यवस्था और जवाबदेही तय करने की मांग की है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ