Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

शहर के इस इलाके में आधी रात को दो गुटों में जमकर हुआ विवाद, चार जने हुए बुरी तरह घायल

Solar 2
3 months ago
शहर के इस इलाके में आधी रात को दो गुटों में जमकर हुआ विवाद, चार जने हुए बुरी तरह घायल


शहर के इस इलाके में आधी रात को दो गुटों में जमकर हुआ विवाद, चार जने हुए बुरी तरह घायल
 बीकानेर। शहर के सर्वोदय बस्ती क्षेत्र में रविवार देर रात दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। रात करीब तीन बजे हुई इस घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई, जिसके चलते सीओ सिटी अनुज डाल खुद मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।सीओ सिटी अनुज डाल द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मोरपंख गार्ड के पास स्थित गली में शराब पीने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई, जिसमें चार लोगों को गंभीर चोटें आईं।घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी अनुज डाल स्वयं रात में मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बहाल की।घटना के बाद किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया। देर रात तक पुलिस अधिकारी क्षेत्र में मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखी।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत शराब पीने को लेकर हुई थी, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। परिवाद आने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Solar 4

 

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: