शहर के इस इलाके के युवाओं की ऐसी पहल की सभी जगह हो रही है चर्चा
अब नहीं मिलेंगे शहर में रात को कचौड़ी, चाय
शहर के इस इलाके के युवाओं की ऐसी पहल की सभी जगह हो रही है चर्चा
बीकानेर। बीकानेर शहर के परकोटे में पिछले काफी लंबे समय देर रात खुलने वाली दुकानों को लेकर आमजन परेशान हो रहा था उसका कारण था पूरी रात शहर में बाहरी लोगों का आना जाना लगा रहता था। देर रात तक वाहनों की लंबी कतारे व शोरगुल से सब परेशान थे। लेकिन कहते है कि जब युवाओं की टोली आगे आती है तो सब संभव है इसी को लेकर बारहगुवाड़ का चौक जो एक तरह से कहा जाता है ये परकोटे की राजधानी है जहां कई बड़े निर्णय लिये जाते है। उसी मौहल्ले में खुलने वाली दुकानों के दुकानदारों व युवाओं ने एक ऐसा निर्णय लिया जिससे पूरा बीकानेर सराह रहा है। अगर अब आप शहर के बारहगुवाड चौक में गर्म कचौरी, पकौड़ी व नमकीन का व्यंजन स्वाद नहीं मिल सकेगा। इस चौक में देर रात 3 बजे तक नमकीन व चाय कॉफ़ी की दुकानें खुली मिलती है। लेकिन अब 12.30 बन्द हो जाएगी। देर रात को दुकानें नहीं लगाने का निर्णय स्थानीय व्यापारियों ने लिया है। यहां के निवासियों और व्यापारियों ने आपसी सहमति से तय किया है कि रात 12:30 बजे तक सभी दुकानें बंद कर दी जाएंगी। इस बारे में स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि देर रात तक बाजार खुला रहने के कारण सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में निर्धारित समय पर दुकानें बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय को शहर के बुजुर्गो व महिलाओं ने बहुत अच्छा बताया उनका कहना था कि बाहरी लोग शाम ढलते ही शहर में घुस जाते है और अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। कुछ दिन पहले ही रमण भवन के पास एक मां बेटी के साथ छीनाझपटी की घटना सामने आई। इसी तरह बाइक चोर सहित कई ऐसी घटनाएं घटित हुई जिससे इस तरह के निर्णय लेने आवश्यक था। इससे नशेडियों की संख्या में कमी आयेगी व कई बार ऐसा होता है दूसरे थाना क्षेत्र में अपराध करके अपराधी आधी रात तक शहर की तंग गलियों में घुमते रहते है और पुलिस उनको अपने इलाकों खोजबीन करते है।
अपील
अगर शहर में खुलने वाली सभी दुकानों के संचालकों द्वारा इस तरह का निर्णय ले तो शहर में बाहरी युवकों का आना जाना बंद हो जायेगा और अपराध भी कम हो जायेगा। क्योकि अब शहर शादियों का सीजन शुरु होने वाला है और ऐसी अपराधिक घटनाएं रोकने के लिए ऐसे निर्णय अच्छे माने जाते है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ